फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पद के लिए साक्षात्कार तिथि घोषित करे चयन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
भर्ती की घोषणा के छह वर्ष बाद भी साक्षात्कार नहीं कराने पर नाराजगी
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 2013 में विज्ञापित प्रधानाचार्य के पद के लिए छह वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी साक्षात्कार नहीं हुआ है। इससे अभ्यर्थियों ने नाराजगी व्यक्त की है। प्रधानाचार्य पद के लिए साक्षात्कार कराने की मांग को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष केएम लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नाराजगी व्यक्त की गई।
विज्ञापन

महासंघ का कहना है कि चयन बोर्ड के अध्यक्ष पद पर वीरेश कुमार की नियुक्ति के बाद चयन प्रक्रिया ठप है। प्रधानाचार्य पद पर चयन के नाम पर सन्नाटा है। महासंघ प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार शुक्ल ने कहा कि हाईकोर्ट की ओर से दी गई समयसीमा बीतने के बाद भी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। प्रधानाचार्य की भर्ती के लिए तत्काल साक्षात्कार की तिथि घोषित करने की मांग करने वालों में डॉ. पवन तिवारी, डॉ. राधाकृष्ण मिश्र, डॉ. अभिषेक मिश्र, सुरेश त्रिपाठी, डॉ. उमेश सिंह, डॉ योगेंद्र सिंह, डॉ. प्रवीण सिंह सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें