मध्य प्रदेश जाने वालों को शहर में नहीं करना पड़ेगा प्रवेश
इन तीनों राजमार्गों को इनर रिंग रोड में मिलाए जाने के बाद शहर के लोगों की राह काफी आसान हो जाएगी। रीवां रोड की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना होगा। वाराणसी की ओर से एमपी जाने वाले वाहन शहर के बाहर से ही इनर रिंगरोड से होकर जा सकेंगे। इसके लिए 402 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इनर रिंग रोड नीबीकला, लवायन कला, यूनाइटेड इंस्टीट्यूट, सरस्वती हाईटेक सिटी के पास से होकर गुजरेगी।
इनर रिंग रोड परियोजना के प्रथम चरण के लिए 24 अगस्त तक टेेंडर की तिथि निर्धारित की गई है। इसमें गंगा पर 3.02 किमी लंबा सेतु बनेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही कम शुरू करा दिया जाएगा। - पंकज मिश्रा, क्षेत्रीय परियोजना निदेशक, एनएचएआई।