फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Loksabha election : प्रयागराज मंडल के तीन जिलों की 22 विस सीटों में से 17 पर जीती सपा, सिर्फ पांच भाजपा

Fri, 07 Jun 2024 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो जिले की 12 विधानसभा सीटों में से आठ पर भाजपा और सहयोगी दलों ने कब्जा जमाया था। तब चार सीटें ही सपा जीत सकी थी, जबकि इस बार लोकसभा के चुनाव में ठीक उल्टा हुआ है।
विज्ञापन
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडल के तीन जिलों प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ की चार लोकसभा सीटों में से तीन पर हारने वाली भाजपा को विधानसभावार तगड़ा झटका लगा है। देखा जाए तो इन तीनों जिलों की 22 विधानसभा सीटों में से 17 सीटें सपा ने जीती हैं। वहीं,भाजपा पांच सीटों पर सिमट कर रह गई है। जिले की 12 विधानसभा सीटों पर तो पासा ही पलट गया है।

विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा-अपनादल (एस) और निषाद पार्टी गठबंधन ने मिलकर आठ सीटें जीती थीं। लेकिन, इस लोकसभा चुनाव में आठ सीटों पर सपा ने कब्जा कर लिया है। भाजपा की इस हार के पीछे अंतर्कलह, गुटबाजी और कुछ नेताओं के अति आत्मविश्वास को अहम कारण माना जा रहा है।

2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो जिले की 12 विधानसभा सीटों में से आठ पर भाजपा और सहयोगी दलों ने कब्जा जमाया था। तब चार सीटें ही सपा जीत सकी थी, जबकि इस बार लोकसभा के चुनाव में ठीक उल्टा हुआ है। आठ सीटें सपा के खाते में गई हैं, जबकि सिर्फ चार पर ही भाजपा जीत हासिल कर सकी है। इस बार महानगर की तीनों सीटें भाजपा ने जीती हैं। इसमें फूलपुर लोकसभा क्षेत्र की पांच विस सीटों में से सिर्फ दो शहर उत्तरी और पश्चिमी में भाजपा को बढ़त मिली है। यहां की तीन सीटें फाफामऊ, सोरांव और फूलपुर में भाजपा पिछड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापपुर विधानसभा में टीएमसी ने भाजपा को दी मात

इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र की पांच विस सीटों में सिर्फ दक्षिणी से भाजपा बढ़त बना सकी। वहीं, यमुनापार की करछना, मेजा, बारा और कोरांव विस सीटों पर भाजपा उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी को हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह भदोही लोकसभा क्षेत्र आंशिक के तहत जिले में आने वाली हंडिया और प्रतापपुर सीटें पिछले विस चुनाव में सपा ने भाजपा गठबंधन को हराकर जीत ली थीं।

इस बार हंडिया से भाजपा को बढ़त मिली है। वहीं, प्रतापपुर में सपा-कांग्रेस-तृणमूल गठबंधन आगे रहा है। इसी तरह कौशाम्बी की पांच विधानसभा सीटों में मंझनपुर, चायल और सिराथू पहले से ही सपा के कब्जे में हैं। कुंडा और बाबागंज में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने पिछला विधानसभा चुनाव जीता था। इस बार जनसत्ता दल ने लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। ऐसे में यहां की सभी पांचों सीटों पर सपा ने जीत हासिल की।

प्रतापगढ़ की पांच विधानसभा सीटों में पिछले विस चुनाव में रामपुर खास से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इस बार सिर्फ विश्वनाथगंज विस सीट पर भाजपा बढ़त बना सकी है। बाकी चार सीटों रामपुर खास, प्रतापगढ़ सदर, रानीगंज और पट्टी में सपा ने जीत हासिल की है। इस तरह भाजपा को इन तीनों जिलों में बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें