उज्ज्वल के गांव में भाजपा को मिले 446 वोट
कांग्रेस उम्मीदवार उज्ज्वल करछना विधानसभा के बरांव गांव में रहते हैं। वहां कुल तीन बूथ हैं, जहां भाजपा को 204, 135 और 107 वोट मिले हैं। यानी, कुल 446 वोट मिले हैं। वहीं उज्ज्वल को क्रमश: 516, 477 तथा 499 यानि, 1492 वोट मिले हैं।
शहर दक्षिणी के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के बूथों पर भाजपा को 50 से भी कम वोट
शहर दक्षिणी में गठबंधन उम्मीदवार उज्ज्वल रमण सिंह भाजपा के नीरज त्रिपाठी से पीछे जरूर रह गए हैं, लेकिन कई बूथों पर उन्हें काफी बढ़त मिली है। मुस्लिम बहुल मोहल्लों के 41 से 48, 80 से 103 तथा 119 से 149 तक की संख्या वाले ज्यादातर बूथों पर उज्ज्वल को 400 से अधिक वोट मिले हैं। जबकि, भाजपा को 50 से भी कम वोट मिले हैं। 101 नंबर बूथ पर तो भाजपा को महज पांच वोट मिले हैं।