हालांकि, पार्टी नेताओं का कहना है कि व्यस्तता के कारण डिप्टी सीएम में ज्यादा देर नहीं रुक सके और इसी वजह से बैठक में शामिल भी नहीं हुए। हालांकि, पिछले भीतरखाने यह चर्चा भी होती रही कि पिछले दिनों हुए घटनाक्रम के कारण डिप्टी सीएम बैठक में शामिल नहीं हुए। इस बैठक में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल शामिल रहे। उधर मंत्री नंदी के घर उनके बेटे व बहू को आशीर्वाद देने भी सीएम और डिप्टी सीएम के अलग-अलग समय पर पहुंचने को लेकर भी तमाम तरह के कयास लगाए जाते रहे।