फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022 : अभिलाषा समेत तीन ने नाम वापस लिए

Sat, 12 Feb 2022 01:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर दक्षिणी से निर्दलीय नामांकन करने वाली मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी महापौर अभिलाषा गुप्ता ने नाम वापस ले लिया। इस तरह से शहर दक्षिणी में अब 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके अलावा शहर पश्चिमी से देवेंद्र प्रताप सिंह तथा मेजा से रीना सिंह ने नाम वापस ले लिए।
विज्ञापन
नामांकन पत्र वापस लेतीं अभिलाषा गुप्ता नंदी। - फोटो : प्रयागराज।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की 12 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों के नाम वापस लिए जाने के बाद मैदान में अब 169 प्रत्याशी बचे हैं। देर शाम इन्हें चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए।

विज्ञापन

शहर दक्षिणी से निर्दलीय नामांकन करने वाली मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी महापौर अभिलाषा गुप्ता ने नाम वापस ले लिया। इस तरह से शहर दक्षिणी में अब 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके अलावा शहर पश्चिमी से देवेंद्र प्रताप सिंह तथा मेजा से रीना सिंह ने नाम वापस ले लिए।

देवेंद्र भाजपा से लंबे समय से जुड़े हैं। इस तरह से शहर पश्चिमी में अब 12 तथा मेजा में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। अंतिम सूची के अनुसार सबसे अधिक 25 प्रत्याशी प्रतापपुर में हैं। फाफामऊ में 21 उम्मीदवार हैं। शहर उत्तरी में सबसे कम नौ उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशियों संग बैठक आज
प्रयागराज। प्रेक्षक व्यय की मौजूदगी में सभी रिटर्निंग अफसरों तथा प्रत्याशियों की शुक्रवार को दिन में 12 बजे कलक्ट्रेट में बैठक होगी। बैठक में प्रत्याशियों को चुनावी खर्च की बाबत जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें