फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022 : चक्रव्यूह जैसी होगी सुरक्षा, सात स्तरीय घेरे में होगा मतदान

Fri, 25 Feb 2022 08:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
पैरामिलिट्री फोर्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

27 फरवरी को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले में चक्रव्यूह जैसी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान की प्रक्रिया सात स्तरीय सुरक्षा घेरे में संपन्न कराई जाएगी। जिले के सभी पोलिंग बूथ पैरामिलिट्री के जवानों के जिम्मे होंगे और इसके बाद अलग-अलग स्तर पर सेक्टर, जोनल, पीएसी और पुलिस की टीमें सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगी। चुनाव के लिए पैरामिलिट्री, पीएसी, पुलिस और होमगार्ड को मिलाकर 35 हजार से ज्यादा तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन




पांचवें चरण में जिले की 12 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 27 फरवरी को होना है। इसके मद्देनजर की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के लिए सात स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पहले स्तर की बात की जाए तो पोलिंग बूथ पर सीपीएमएफ(सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स) के जवान तैनात होंगे।

मतदान स्थलों पर रखेंगे सतर्क नजर
बूथ और मतदान केंद्रों की पूरी सुरक्षा पैरामिलिट्री के जवानों के ही जिम्मे होगी। इसके बाद के दो स्तरों पर सेक्टर और जोनल स्तर पर गठित टीमें तैनात होंगी जो सेक्टर व जोन की हर गतिविधि पर नजर रखेंगी। सेक्टर स्तर पर गठित टीम का नेतृत्व एसआई जबकि जोनल स्तर पर गठित टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर करेंगे। चौथे स्तर पर गठित टीम सीओ-एसडीएम के नेतृत्व में काम करेगी जो सर्किलवार अपने मतदान व मतदेय स्थलों पर सतर्क नजर बनाए रखेंगी।




इसके बाद एएसपी-एडीएम स्तर के अफसरों वाली टीम होगी जो शहर, यमुनापार व गंगापार में लगातार भ्रमणशील रहेंगी। छठे स्तर पर जिलाधिकारी और एसएसपी संयुक्त रूप से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। इसी तरह सातवें स्तर पर हर थानों में मोबाइल टीम होगी जो थाना प्रभारी के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणकर यह सुनिश्चित करेंगी कि शांति व्यवस्था बनी रहे और कानून व्यवस्था कहीं भी बिगड़ने न पाए।

हाईअलर्ट मोड पर रहेंगी 24 क्यूआरटी
सेक्टर, जोनल व अन्य टीमों के साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए त्चरित कार्रवाई बल(क्यूआरटी) भी गठित की गई हैं। जिले में कुल 24 क्यूआरटी बनाई गई हैं और प्रत्येक विधानसभा में दो-दो क्यूआरटी टीमें रहेंगी। विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी अचानक कोई घटना होने पर क्यूआरटी तत्काल मौके पर पहुंचेगी और स्थिति को नियंत्रित करेंगी। यह टीमें थाने पर मौजूद रहकर हाई अलर्ट मोड पर रहेंगी।
विज्ञापन

लगातर गश्त पर रहेंगी फ्लाइंग, सर्विलांस टीमें
अन्य व्यवस्थाओं के अलावा चुनाव में माहौल बिगाड़ने, अवैध वस्तुओं के परिवहन और चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामलों पर नजर फ्लाइंग और स्टैटिक सर्विलांस टीमें रखेंगी। प्रत्येक विधानसभा में नौ-नौ टीमें गठित की गई हैं और इस तरह से पूरे जिले में कुल 108-108 फ्लाइंग और स्टैटिक सर्विलांस टीमें लगातार काम कर रही हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि यह टीमें तीन शिफ्टों में लगातार 24 घंटे तक भ्रमणशील रहते हुए वाहनों की चेकिंग, नगदी, आभूषण और मादक द्रव्य की तस्करी के मामलों में कार्रवाई करेगी।



शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैनात होने वाली फोर्स
145 कंपनी पैरामिलिट्री
तीन कंपनी एक प्लाटून पीएसी
15 एसपी-एएसपी
47 इंस्पेक्टर
1637 एसआई
10836 सिपाही-दीवान
9041 होमगार्ड



मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार है। जवान सुरक्षा ड्यूटी में मतदान से एक दिन पहले यानी शनिवार शाम तक मुस्तैद हो जाएंगे। जबकि अन्य गठित टीमों ने शुक्रवार से ही काम शुरू कर दिया है। -अजय कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें