मां ने लगाया था मारपीट कर फांसी पर लटकाने का आरोप
छात्रा स्कूल में फांसी पर लटकी मिली। मां ने परेशान करने व मारपीट कर फांसी पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी के निशान के सिवाय शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पंचनामा की फोटोग्राफी भी नहीं कराई गई है। सरकारी वकील ने बताया कि इस मामले में एसपी मैनपुरी को निलंबित कर जांच बैठाई गई थी, मगर जांच पूरी होने से पहले की वह रिटायर हो गए। कोर्ट ने कहा था कि एसपी के रिटायर होने से पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई। डीजीपी एक्शन लेकर बताएं कि उन्होंने क्या किया।
बिना होमवर्क के पहुंचे डीजीपी
बुधवार को डीजीपी हाईकोर्ट पहुंच तो गए मगर वह अदालत के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे सके। अदालत ने उनसे पूछा कि क्या आप ने एफआईआर पढ़ी है, उसमें क्या लिखा है तो डीजीपी कुछ बता नहीं सके। इस पर कोर्ट ने कहा कि लगता है आप को किसी ने बताया नहीं कि आप को यहां किसलिए बुलाया गया है। आप इस मामले की जानकारी हासिल करिए। वीडियो में दिखाते है कि क्या हुआ है। इसे देखने के बाद आप कैसे कह सकते हैं कि यह सिर्फ खुदकुशी का मामला है। कोर्ट ने कहा सिर्फ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ नहीं होने से क्या होता है। हमें पता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट कैसे बन जाती है। कोर्ट ने डीजीपी से कहा, आप आज यहीं प्रयागराज में ही रुकिए और पूरी जानकारी लेकर कल फिर आइए।