उन्होंने उपस्थित जनमानस से भाजपा से जुड़ने का आवाहन करते हुए कहा कि यह सदस्यता अभियान 20 अगस्त तक चलेगा। यहां महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता की ओर से उप मुख्यमंत्री सहित उपस्थित जनमानस पर पुष्प वर्षा कर विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, कमलेश कुमार, गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, अरुण अग्रवाल, सुबोध सिंह, शशि वार्ष्णेय, आनंद श्रीवास्तव, शिवेंद्र मिश्र, विक्रमजीत भदौरिया, पवन श्रीवास्तव, संतोष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
दिव्यांग को दी ट्राईसाइकिल, विहिप कार्यालय भी गए
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन सर्किट हाउस में एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल वितरित की और इसके बाद ग्राम बगबना घूरपुर तथा भूपतपुर सहसों के बूथ सदस्य अभियान में सम्मिलित हुए। फिर भाजयुमो अध्यक्ष गंगा पार अनिरुद्ध पटेल के यहां पहुंच शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के बाद स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे विधायक विक्रमजीत मौर्य के आवास पहुंचकर उनका भी कुशलक्षेम पूछा। शाम को वह विश्व हिंदू परिषद कार्यालय केसर भवन पहुंचकर विहिप कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पुराने साथियों से भी मिले।