फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2024 : जीएसटी के नाटिसों से निजात दिलाने की घोषणा न होने से व्यापारी मायुस

Mon, 05 Feb 2024 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बजट को लेकर कहा गया है कि देश के सबसे बड़े राज्य का अबतक का सबसे बड़ा बजट पेश कर योगी जी यह दिखाने का प्रयास किया है कि वह उत्तर प्रदेश को भारत का सबसे ज्यादा जीडीपी वाला राज्य बनाने कि इच्छा ही नहीं रखते बल्कि उसको कैसे पूरा करना है उसके लिए प्रयासरत भी है।
विज्ञापन
यूपी बजट 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार के बजट को लेकर प्रयागराज के व्यापारियों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। यहां किसी ने बजट को बेहतर तो किसी ने निराशा जनक बताया है। बजट को लेकर कहा गया है कि देश के सबसे बड़े राज्य का अबतक का सबसे बड़ा बजट पेश कर योगी जी यह दिखाने का प्रयास किया है कि वह उत्तर प्रदेश को भारत का सबसे ज्यादा जीडीपी वाला राज्य बनाने कि इच्छा ही नहीं रखते बल्कि उसको कैसे पूरा करना है उसके लिए प्रयासरत भी है।

प्रयाग व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष राणा चावला ने बताया कि महाकुंभ के लिए योगी सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। यहां पर्यटक एवं श्रद्धालु आएंगे तो उससे होटल इंडस्ट्री के साथ आम व्यापारियों को भी फायदा होगा। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल का कहना है कि बजट में व्यापारियों के लिए कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन


व्यापारियों को उम्मीद थी कि जीएसटी में मिलने वाले 10 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा में दुर्घटना से क्षति के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से व्यापारियों को भी जोड़ा जायेगा पर ऐसा नहीं हुआ। जीएसटी के अंतर्गत आ रही नोटिसों से निजात दिलाई जाएगी, पर कोई घोषणा नहीं हुई।

विज्ञापन

प्रयागराज जिला/महानगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनूप वर्मा ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़े उस पर योगी सरकार का मुख्य फोकस है। 25 करोड़ की आबादी वाले राज्य में एक करोड़ दस लाख बेरोजगारों को नौकरी दिया जाने कि घोषणा एक अच्छा कदम है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट आत्यंतिक सराहनीय है सभी छोटे बड़े क्षेत्र में इसमें अतुलनीय कार्य किए गए हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ज्वेलर्स व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं किया। जीएसटी में कोई भी बदलाव नहीं हुआ।

सिविल लाइंस व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अरोरा ने बजट को औसत बताया। कहा कि सरकार ने व्यापारिक समुदाय को कोई राहत नहीं है। हम ऑनलाइन बिजनेस पर कुछ टैक्स की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मंडल प्रभारी विपिन गुप्ता ने कहा कि बजट में सरकार का फोकस गांव, गरीब, बेरोजगार, किसान और महिलाएं हैं, जो उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के विकास की नींव हैं।

शहर पश्चिमी व्यापार महासंघ के महामंत्री धनंजय सिंह पटेल ने कहा कि जैसा कि मुख्यमंत्री का कथन है यह प्रभु राम को समर्पित बजट है उसी को आधार रखते हुए धार्मिक महत्व के प्रत्येक शहर को अलग से धन उपलब्ध कराया है। इससे संबंधित शहरों में पर्यटन बढ़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें