प्रदेश में पकड़े गए तीन सॉल्वर, 1.64 लाख ने छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान सोमवार को प्रदेश भर में तीन सॉल्वर पकड़े गए, जो दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। इनमें से दो सॉल्वर प्रयागराज और एक मैनपुरी में पकड़ा गया। साथ ही एक छात्र समेत कुल छह परीक्षार्थियों के खिलाफ नकल के आरोप में कार्रवाई की गई।
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के अनुसार दोनों पालियों में कुल 164783 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी। पहली पाली में हाईस्कूल की गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगला, मराठी, आसामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलगू, मलयालम, नेपाली भाषा और इंटरमीडिएट के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों थी, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषय की परीक्षा थी।