फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः जुलाई के अंत तक मिल जाएंगे अंकपत्र सहप्रमाणपत्र

विज्ञापन
UP Board result
विज्ञापन
-ग्रीवांस सेल में शिकायत करने वालों को भी साथ में दी जाएगी संशोधित मार्कशीट
विज्ञापन

-इसी सप्ताह यूपी बोर्ड के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे अंकपत्र
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं को जुलाई के अंत तक मूल अंक अंकपत्र सह-प्रमाणपत्र वितरित कर दिए जाएंगे। यूपी बोर्ड इसी सप्ताह क्षेत्रीय कार्यालयों को अंकपत्र सहप्रमाणपत्र उपलब्ध करा देगा। इनमें वह छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं, जिन्होंने परिणाम संशोधन के लिए ग्रीवांस सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें भी संशोधित अंकपत्र सहप्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
पिछले वर्ष तक ग्रीवांस सेल में शिकायत दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को संशोधित अंकपत्र सहप्रमाणपत्र अलग से दिए जाते थे। ऐसे में छात्र-छात्राओं को संशोधित अंकपत्रों सहप्रमाणपत्रों के लिए भटकना पड़ता था। लेकिन, इस बार व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। स्कूलों में वितरण के दौरान ही छात्र-छात्राओं को संशोधित अंकपत्र सहप्रमाणपत्र भी वितरित कर दिए जाएंगे। ऐसे में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को संशोधित मूल अंकपत्र के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के 27 लाख 72 हजार 656 और इंटरमीडिएट के 24 लाख 84 हजार 479 छात्र-छात्राओं को मूल अंकपत्र सहप्रमाणपत्र वितरित किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकपत्र सह प्रमाणपत्र यूपी बोर्ड की ओर से इसी सप्ताह पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों मेरठ, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर को उपलब्ध करा दिए जाएंगे और वहां से तीन-चार दिनों में अंकपत्र सहप्रमाणपत्र संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों से यह अंकपत्र तत्काल स्कूलों को भेजे जाएंगे और इसके बाद छात्र-छात्राओं के हाथों में मूल अंकपत्र सहप्रमाणपत्र होंगे। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालयों को एक-दो दिनों में अंकपत्र सहप्रमाणपत्र भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें