फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने जारी की प्रस्तावित केंद्रों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
75 में से 32 जिलों की सूची हुई ऑनलाइन, 14 तक मांगी गईं आपत्तियां
विज्ञापन

बाकी 43 जिलों के प्रस्तावित केंद्रों की सूची आज जारी होने की उम्मीद
प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल-इंटर मीडिएट परीक्षा 2020 के लिए प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी कर दी है। हालांकि 75 में से 32 जिलों की सूची ही अभी ऑनलाइन की गई है। बाकी 43 जिलों के प्रस्तावित केंद्रों सूची सोमवार को जारी की जाएगी। ऑनलाइन जारी की गई प्रस्तावित सूची पर आपत्तियां मांगी गईं हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 30 नवंबर तक केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
ऑनलाइन की गई 32 जिलों के केंद्रों की सूची के अवलोकन के बाद संबंधित जिले के डीआईओएस ऑनलाइन आपत्तियां प्राप्त करेंगे। आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर निर्धारित की गई है। आपत्तियां लेने के बाद संबंधित डीआईओएस इनका निस्तारण करेंगे और संशोधित सूची को डीएम की अध्यक्षता वाली जनपदीय समिति से अनुमोदित कराने के बाद 22 नवंबर तक यूपी बोर्ड को ऑनलाइन प्रेषित करेंगे। अनुमोदित की गई सूची 30 नवंबर तक यूपी बोर्ड अंतिम रूप से ऑनलाइन जारी कर देगा। यूपी बोर्ड मंगलवार को अन्य 43 जिलों के प्रस्तावित केंद्रों की सूची भी जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों की जारी हुई सूची
आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, जेपी नगर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, हरदोई, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, जालौन, झांसी, अंबेडकर नगर, अमेठी, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, वाराणसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें