प्रथम चरण में 24 फरवरी से तीन मार्च तक की परीक्षाओं की ओएमआर शीट चार मार्च को संकलन केंद्र से क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी जाएगी और छह मार्च को क्षेत्रीय कार्यालय से संबंधित कंप्यूटर फर्मों उपलब्ध करा दी जाएगी। दूसरे चरण में चार से नौ मार्च तक की परीक्षाओं की ओएमआर शीट 10 मार्च को क्षेत्रीय कार्यालय व 12 मार्च को कंप्यूटर फर्मों और तीसरे चरण में 10 से 12 मार्च तक की परीक्षाओं की ओएमआर शीट 16 मार्च को क्षेत्रीय कार्यालय व 18 मार्च को कंप्यूटर फर्मों को प्राप्त करा दी जाएगी।
सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों, उपनियंत्रक/प्रधानाचार्य, सभी संकलन केंद्रों को यह प्रक्रिया समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 17 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कराने की योजना है, हालांकि अभी अंतिम रूप से तिथि निर्धारित नहीं की गई है। इसमें परिवर्तन हो सकता है। जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।