इंटर में वर्ष 2024 में 408 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई थी। इनमें से 14 प्रयागराज के रहे। श्रेया सिंह, अंशिका सिंह एवं रिमझिम पटेल ने छठवीं रैंक के साथ सफलता पाई थी। इनके अलावा श्वेता शुक्ला, स्वाति मिश्रा, आस्था सिंह, दीपा यादव, शिवानी, आर्य नंदिनी केशरी, आराधना सरोज, सविता, श्रेया यादव, अभिनव ओझा, स्वेता यादव को भी जगह मिली थी।
वर्ष 2023 में भी प्रयागराज के 14 विद्यार्थियों ने इंटर की मेरिट में शामिल थे। बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की सुबाशना ने चौथी रैंक के साथ प्रदेश की सूची में जगह बनाई थी। इनके अलावा फाजिया नाज, अनुज सिंह, नंदनी, कार्तिकेय पटेल, आयुषी सिंह, हर्षिता यादव, आदर्श तिवारी, नितिन तिवारी, शशांक यादव, सोनल सिंह, आयुष मिश्रा, नेहा यादव जगह बनाई थी।
वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंशिका यादव ने सूबे की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया था। आंचल यादव, जीया मिश्रा को चौथा स्थान मिला था।वर्ष 2021 में सभी छात्र प्रमोट कर दिए गए थे। ऐसे में मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई थी।
वर्ष 2020 में जिले के प्रांजल सिंह ने भी सूबे की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया था। वर्ष 2022 में प्रांजल प्रयागराज से अकेले रहे, जिन्होंने इंटर की टॉप टेन की सूची में जगह बनाई थी। वर्ष 2019 में भी कोरांव के एसपी इंटर कॉलेज की आकांक्षा शुक्ला ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
हाईस्कूल की वर्ष 2024 की मेरिट लिस्ट में 159 विद्यार्थी शामिल थे। इनमें प्रयागराज के 12 विद्यार्थियों को जगह मिली थी। पिछले वर्ष राज सिंह ने चौथी रैंक के साथ मेरिट लिस्ट में जगह बनाई थी। इनके अलावा गर्विता श्रीवास्तव, सौरभ मिश्रा, नितिन मिश्रा, अनामिका सिंह, आकृति सिंह, सुधांशु मिश्रा, अंशिका द्विवेदी को मेरिट लिस्ट में जगह मिली थी।
वर्ष 2023 में शिवम पांडेय, मनीष पटेल, साना एवं विकास चतुर्वेदी ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई थी। 2022 में आस्था सिंह टॉप टेन में शामिल रहीं। 2020 में सृष्टि, नमन, एवं गार्गी यादव को मेरिट लिस्ट में जगह मिली थी, जबकि 2019 में प्रयागराज के अक्षय कुमार ने टॉप टेन में जगह बनाई थी।