ऑनलाइन हुई मूल्यांकन की समीक्षा
बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने शनिवार को गूगल मीट के मध्यम से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ मूल्यांकन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि मूल्यांकन केंद्रों पर वह अपनी निगाह बनाए रखें, ताकि समय से मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा सके।
सर जी हमें जीव विज्ञान में कुछ नहीं आता
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक उत्तर पुस्तिका में छात्रा द्वारा लिखी कई प्रार्थना सुर्खियों में बनी रही। जिसमें लिखा था कि सर जी हमको जीव विज्ञान से संबंधित कुछ नहीं आता, हमारा घर स्कूल से इतना दूर है कि हम रोड स्कूल भी नहीं जा पाते हैं। घर पर खाना बनाने में ही लेट हो जाता है। हम लड़कियों को तो आप जानते हैं कि कितना काम होता है...। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि कापी पर किस कक्षा की छात्रा ने यह कब लिखा है।
मूल्यांकन कार्य की प्रगति बेहतर है। कापियों को रेंडम तरीके से वितरति किया जा रहा है। कापियों का मूल्यांकन पूरा होते ही परीक्षाफल की तैयारी शुरू हो जाएगी। - दिव्यकांत शुक्ल, सचिव, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद