पहले दिन कुल 25 विद्यार्थी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमे से ज्यादातर के नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम में गड़बड़ी रही। ग्रीवांस सेल के माध्यम से शिकायतों को लेकर यूपी बोर्ड इनका निस्तारण करेगा। यह केवल क्षेत्रीय कार्यालय का आंकड़ा है। जबकि पांच अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों में स्थित ग्रीवांस सेल में शिकायतें ली जा रही हैं।
पिछले साल की अपेक्षा पहले दिन बहुत कम आई शिकायत
यूपी बोर्ड परिणाम जारी करने ग्रीवांस सेल के माध्यम से अंकपत्र व परीक्षा से जुड़ी अन्य समस्याओं का निवारण करता है। गौरतलब है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार पहले दिन बहुत कम संख्या में शिकायत आई है। पिछले साल पहले दिन आंकड़ा दो सौ के पार पहुंच गया था। इसके पीछे के सालों में भी पहले दिन लगभग डेढ़ से दो सौ तक शिकायतें आती रहीं। पिछले साल कुछ ज्यादा शिकायतें आईं थी। इसकी एक वजह यह रही कि बड़ी संख्या में परिणाम से असंतुष्ट रहे विद्यार्थियों ने ग्रीवांस सेल में आवेदन किया था। पिछले साल ग्रीवांस सेल में लगभग 80 हजार शिकायतें आई थी।