फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : अंक बढ़ाने का लालच देकर परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन में धोखाधड़ी का खेल

Tue, 04 Aug 2026 06:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियों का डिजिटल मूल्यांकन प्रयागराज, वाराणसी और मेरठ में शुरू हो गया है। इस दौरान साइबर ठग छात्रों को अंक बढ़ाने का प्रलोभन देकर गुमराह करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियों का डिजिटल मूल्यांकन प्रयागराज, वाराणसी और मेरठ में शुरू हो गया है। इस दौरान साइबर ठग छात्रों को अंक बढ़ाने का प्रलोभन देकर गुमराह करने में जुट गए हैं। इस जानकारी के बाद यूपी बोर्ड ने छात्रों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा में करीब 39 हजार कापियों का मूल्यांकन प्रयागराज, मेरठ और वाराणसी में हो रहा है। मूल्यांकन की भनक लगते ही साइबर ठगों की सक्रियता बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, ठग छात्रों को फोन कर अंक बढ़वाने का लालच दे रहे हैं। वे फर्जी विवरण देकर खुद को यूपी बोर्ड का कर्मचारी बताकर छात्रों को झांसे में ले सकते हैं। हालांकि, कोई लिखित शिकायत सामने नहीं आई है, लेकिन परिषद कार्यालय में ठगी की चर्चा है।
विज्ञापन


सचिव भगवती सिंह ने छात्रों से ऐसे किसी भी कॉल, मैसेज या ईमेल का संज्ञान न लेने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिषद कभी भी व्यक्तिगत रूप से परीक्षार्थियों से संपर्क नहीं करता है। भगवती सिंह ने छात्रों से अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी मुहैया न कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कॉल आने पर उसे रिकॉर्ड करें और तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।

शिकायत दर्ज कराने के निर्देश

छात्रों को डीआईओएस अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है। यह कदम छात्रों को ठगी से बचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। बोर्ड ने छात्रों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का आग्रह किया है। व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई है।

क्षेत्रीय कार्यालयों के हेल्पलाइन नंबर

शिकायत दर्ज कराने के लिए अपर सचिव क्षेत्रीय कार्यालयों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। मेरठ क्षेत्र के लिए 9454457256 और बरेली के लिए 9415060575 नंबर उपलब्ध है। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के लिए 9410077710 और वाराणसी के लिए 9450964432 नंबर है। गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के लिए 9415259462 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें