फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः परीक्षा पास कराने के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा

Tue, 21 Apr 2020 04:16 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 2
up board
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 पास कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा चल रहा है। परीक्षार्थियों के पास सीधे फोन करके उनसे पैसे की डिमांड की जा रही है। परीक्षार्थी विश्वास करें, इसके लिए उन्हें रोलनंबर, सहित अन्य विवरण भी बताकर विश्वास में लेने की कोशिश की जा रही है। अपने को बोर्ड का कर्मचारी बताकर परीक्षा पास कराने की गारंटी के साथ बचत खाता संख्या के साथ आईएफएससी कोड बताकर उसमें पैसा भेजने को कहा जा रहा है।



यूपी बोर्ड सचिव ने कहा है कि इस प्रकार के फोन कॉल आने की दशा में परीक्षार्थी अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को इस बारे में जानकारी दें। जिससे इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कोविड-19 बीमारी के चलते स्थगित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
up board
उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड के किसी अधिकारी-कर्मचारी की ओर से इस प्रकार के कार्य नहीं किए जाते हैं, यह दंडनीय अपराध है। उन्होंने परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से कहा है कि वह किसी प्रकार के गलत लोगों के प्रलोभन में न आएं।

ऐसे लोगों के मोबाइल नंबर, बचत खाता संख्या तथा दूसरी अन्य सूचनाओं को अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक एवं पुलिस प्रशासन को देकर विधिक कार्रवाई करवाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यूपी बोर्ड इस संबंध में सजग है और इस संबंध में सक्षम अधिकारियों को सूचना देकर कार्रवाई की जा रही है। इससे पूर्व में भी यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 के बाद भी इसी प्रकार की शिकायत बोर्ड के पास आई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें