10वीं की बोर्ड परीक्षा में पहले दिन यानी 22 फरवरी को पहली पाली में हिंदी और प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में वाणिज्य विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं इंटरमीडिएट में पहली पाली में सैन्य विज्ञान और दूसरी पाली में हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा पहले दिन आयोजित होगी। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा एक साथ शुरू होने के साथ ही एक साथ समाप्त भी होगी।
दोनों कक्षाओं में इस विषय की होगी आखिरी परीक्षा
10वीं की परीक्षा का आखिरी पेपर इलेक्ट्रीशियन, आपदा प्रबंधन, सोलर सिस्टम रिपेयर और प्लम्बर का होगा। जबकि 12वीं की परीक्षा का आखिरी प्रश्नपत्र संस्कृत, कृषि गणित तथा प्रारम्भिक सांख्यिकी-पंचम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये), कृषि रसायन विज्ञान-दशम् प्रश्नपत्र(कृषि भाग-2 के लिये) होगा।