फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 परिणाम 15, 16 जुलाई तक आने की संभावना

Sun, 11 Jul 2021 10:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम  अगले सप्ताह 15, 16 जुलाई तक जारी करने की संभावना जताई जा रही है। विभागीय अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम  अगले सप्ताह 15, 16 जुलाई तक जारी करने की संभावना जताई जा रही है। विभागीय अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। बोर्ड के सभापति एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनय कुमार पांडेय ने संभावना जताई है कि 15 और 16 जुलाई तक यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी किया जा सकता है। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा निरस्त करने के बाद जुलाई के दूसरे सप्ताह में परिणाम में घोषित करने की बात कही थी। हाईस्कूल परीक्षा में 29 लाख से अधिक और इंटरमीडिएट में 26 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हैं।

बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए दिन रात तैयारी चल रही है। पहली बार बोर्ड की ओर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बिना किसी परीक्षा के जारी किया जा रहा है। लगभग पूरे साल विद्यालय भी बंद रहे और प्रायोगिक परीक्षाएं भी आनलाइन ही कराई गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें