फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 12th Topper List: इस बार 12वीं में आपके शहर में किसने किया टॉप; यहां चेक करें जिलेवार लिस्ट

Fri, 25 Apr 2025 04:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

UP Board 12th Result 2025 Topper District Wise Name Percentage: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित कर चुका है। साथ ही टॉपर्स की सूची भी यूपी बोर्ड की ओर से जारी की गई है। इस बार भी नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है। सबसे मेधावी 12 छात्रों की सूची में आठ लड़कियां हैं। आपके शहर में किसने टॉप किया है, यहां देखें पूरी लिस्ट...
विज्ञापन
UP Board Class 12th Topper - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शुक्रवार को यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, इस बार इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ हाई स्कूल में 90.11 फीसदी छात्रों ने बाजीमारी है। 12वीं कक्षा में प्रयागराज की छात्रा महक जायसवाल ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर तीन छात्राएं और एक छात्र रहे। चारों के समान अंक आए।

विज्ञापन



प्रयागराज कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित किए गए। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और निदेश डॉ. महेंद्र देव ने रिजल्ट जारी किया। इस दौरान परिणाम के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट, कुल पास फीसदी, जेंडर वाइज परफॉर्मेंस और जनपद-वार परिणामों के आंकड़े भी जारी किए गए हैं। 

हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक हुई थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि प्रदेश के कुल 8,140 परीक्षा केन्द्रों पर 13 दिनों में परीक्षाएं आयोजित की गईं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से दो अप्रैल 2025 तक निर्धारित 261 मूल्यांकन केन्द्रों पर किया गया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: UPMSP UP Board Result 2025 Toppers List: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं में कौन हैं टॉप तीन, यहां देखें लिस्ट

12वीं की बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37% रहा
इस साल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 रहा। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60% रहा, जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37% रहा, जो कि बालकों की तुलना में 9.77% अधिक है। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 25,12,576 संस्थागत और 85,984 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। सम्मिलित छात्रों में 13,87,263 बालक और 12,11,297 बालिकाएं थीं। परीक्षा परिणाम के अनुसार कुल 21,08,774 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए, जिनमें 20,38,884 संस्थागत और 69,890 व्यक्तिगत छात्र शामिल हैं।

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 रहा। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 81.28% रहा। कुल सफल छात्रों में 10,62,616 बालक और 10,46,158 बालिकाएं रहीं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60% रहा, जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37% रहा, जो कि बालकों की तुलना में 9.77% अधिक है।

इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 56,066 परीक्षकों द्वारा किया गया, वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 फरवरी से 21 फरवरी 2025 तक दो चरणों में 18,964 परीक्षकों द्वारा संपन्न कराई गईं। इसके अलावा, आंशिक विषयों की परीक्षा में विनियम के अंतर्गत कुल 74,982 परीक्षार्थी शामिल हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें