अर्द्धवार्षिक परीक्षा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होगी। जनवरी प्रथम सप्ताह तक सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। इसके दूसरे सप्ताह में कक्षा 12 की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा, तृतीय सप्ताह में 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड लिखित परीक्षा होगी। जनवरी के अंतिम सप्ताह में नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा होगी। उसके बाद फरवरी में इसका परिणाम आ जाएगा। वहीं, बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 जनवरी से पांच फरवरी तक और लिखित परीक्षा फरवरी में होगी। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि सभी कक्षाओं के लिए निर्धारित मासिक पाठ्यक्रम उसी माह पूर्ण करेंगे।