फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों की बनेगी अपार आईडी, वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ की व्यवस्था लागू

सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण के लिए निर्देश दिए हैं। कक्षा 10 और 12 के परीक्षा आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया भी जारी है। परिषद ने विद्यालयों से विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाकर उसे आवेदन पत्र में दर्ज कराने की अपील की है।
विज्ञापन
अपार आईडी - फोटो : Official (https://apaar.education.gov.in/)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण के लिए निर्देश दिए हैं। कक्षा 10 और 12 के परीक्षा आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया भी जारी है। परिषद ने विद्यालयों से विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाकर उसे आवेदन पत्र में दर्ज कराने की अपील की है।

विज्ञापन


सचिव भगवती सिंह के अनुसार, सरकार की ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ व्यवस्था लागू की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का शैक्षणिक विवरण पारदर्शी और सुरक्षित रखना है। अपार आईडी विद्यार्थी की स्कूली शिक्षा से उच्च शिक्षा तक की यात्रा को रिकॉर्ड करेगी।

इससे भविष्य में दस्तावेज के खोने या खराब होने की समस्या से बचा जा सकेगा। सही विवरण उपलब्ध होने से छात्रवृत्ति और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा। परिषद ने प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों से इस कार्य में सहयोग मांगा है।
विज्ञापन


अपार आईडी के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र सुरक्षित रहेंगे। मार्कशीट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज डिजी लॉकर में डिजिटल रूप से रखे जा सकेंगे। यह सुविधा दस्तावेज को खोने या खराब होने से बचाएगी।

अनिवार्य नहीं, फिर भी शत-प्रतिशत लक्ष्य

परिषद ने स्पष्ट किया है कि अपार आईडी का विवरण देना अनिवार्य नहीं है। फिर भी, विद्यार्थियों के व्यापक हित के लिए इसे बनवाने का अनुरोध किया गया है। यह उनके डिजिटल शैक्षणिक भविष्य को सुरक्षित रखने में सहायक होगा। अपार आईडी का निर्माण अभिभावकों की सहमति से होता है, जो एक सरल प्रक्रिया है। परिषद ने अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि से पहले शत-प्रतिशत प्रविष्टि का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें