जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज, पीएन सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण तीन चरणों में किया जाएगा। 12 और 13 फरवरी को गंगापार के परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। 15 फरवरी को यमुनापार और 16 फरवरी को प्रयागराज सदर के परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं वितरण करने की तिथि निर्धारित की गई है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से प्रस्तावित हैं। जिले के परीक्षा केंद्रों को तीन क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है। इन केंद्रों को 12 फरवरी से उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज, पीएन सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण तीन चरणों में किया जाएगा। 12 और 13 फरवरी को गंगापार के परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। 15 फरवरी को यमुनापार और 16 फरवरी को प्रयागराज सदर के परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं वितरण करने की तिथि निर्धारित की गई है।
पीएन सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष और संबंधित अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज से तय की गई तिथियों पर उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करेंगे। निर्धारित तिथियों पर जिन केंद्रों पर किसी कारणवश उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंच पाएंगी, उनके लिए 17 फरवरी की तिथि तय की गई है। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्रों को उपलब्ध कराने के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन इनके वितरण की संभावित तारीख 16 फरवरी है।