फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board News: यूपी बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी

Fri, 11 Sep 2020 10:20 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए कम आवेदन को देखते हुए दसवीं, बारहवीं में परीक्षा फार्म भरने और छात्रों के विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। जबकि दोनों कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त बढ़ाकर 21 सितंबर कर दी गई है। यूपी बोर्ड की ओर से दो दिन पहले मिले आंकड़ों में कहा गया था कि मात्र 3.55 लाख छात्रों ने आवेदन किए थे, जो पिछले वर्ष 2020 की अपेक्षा में मात्र छह फीसदी हैं।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर से बढ़ाकर 22 सितंबर की गई है। इसके बाद 28 सितंबर तक 100 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क जमा करें।

यूपी बोर्ड ने ऑनलाइन अपलोड छात्रों के विवरण जांचने के लिए एक से पांच अक्तूबर के बीच का समय दिया गया है। छात्रों के विवरण जांचने के बाद उसमें संशोधन के लिए छह से 15 अक्टूबर के बीच का समय दिया गया है। प्रधानाचार्य पंजीकृत छात्रों के फोटो युक्त विवरण जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने के लिए 25 अक्तूबर तक जमा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें