फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दिलीप मिश्रा के 11 बीघा में फैले कॉलेज में लगा ताला

Fri, 11 Sep 2020 10:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
दिलीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व ब्लाक प्रमुख चाका दिलीप मिश्रा के करीब 11 बीघे में फैले माया देवी ग्रुप ऑफ कॉलेज, पूरा पांडेय, लवायन कला पर गुरुवार की शाम सरकारी ताला लग गया। सीओ करछना नृपेंद्र कुमार और तहसीलदार करछना अनिल कुमार वर्मा की टीम ने शाम को साढ़े चार से साढ़े छह बजे तक कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन


जिसमें पांच संपत्तियां शामिल हैं। अभी सात संपत्तियों को कुर्क किया जाना बाकी हैं। जिनमें महुआरी, मिर्जापुर रोड पर स्थित एक तीन मंजिला मकान भी है।
औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कला निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मकान, कॉलेज व जमीन समेत कुल 12 अचल संपत्तियां हैं, जिन्हें जब्त किया जाना है।

दिलीप की संपत्तियां कुर्क करने के लिए डीएम ने 31 अगस्त को आदेश जारी कर 18 सितंबर तक अनुपालन करने को कहा था। 10 सितंबर को उसी के अनुपालन में सीओ और तहसीलदार करछना औद्योगिक क्षेत्र थाने के इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर उनकी पत्नी और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य अर्चना मिश्रा के प्रबंधन में संचालित माया देवी ग्रुप ऑफ कॉलेज में अधिग्रहीत की गई पांच संपत्तियों को जब्त करते हुए कॉलेज सील कर दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान वहां के कर्मचारियों को बाहर निकालकर अंदर के सभी कमरों के साथ मुख्य गेट पर ताला लगाकर सील कर दिया गया। बता दें कि दिलीप मिश्रा की संपत्तियां सील करने में ढिलाई बरतने समेत अन्य वजहों से पूर्व एसएसपी अभिषेक दीक्षित निलंबित हो चुके हैं। हालांकि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी ये नहीं बता पाया कि आखिर इस कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों का क्या होगा। उनका भविष्य क्या होगा। सीओ नृपेंद्र का कहना है कि अभी सिर्फ सील करने के आदेश का अनुपालन कराया गया है। बाकी अधिकारी जो आदेश देंगे उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
  • दिलीप मिश्रा की कुल 12 संपत्तियां कुर्क की जानी हैं। जिनमें से पांच को आज कुर्क कर लिया गया। अभी सात संपत्तियां बची हैं, जिन पर शुक्रवार को 12 बजे से कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों के खिलाफ पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी। नृपेंद्र कुमार, सीओ करछना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें