यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को भेजे पत्र में लिखा है कि शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10 और 12 की प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 से 20 जनवरी के बीच कराई जानी हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 से 20 जनवरी के बीच संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में यूपी बोर्ड के सचिव ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को भेजे पत्र में लिखा है कि शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10 और 12 की प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 से 20 जनवरी के बीच कराई जानी हैं। इस संबंध अपने स्तर से अधीनस्थ जनपदों के समस्त मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित करें। इसके साथ ही कक्षा 10 और 12 की प्री बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन का सतत अनुश्रवण करते रहें।