फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सीएम योगी से मिले बार काउंसिल के पदाधिकारी, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Wed, 17 Aug 2022 10:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मांगों में प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख तक का मुफ्त चिकित्सा बीमा, उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति, लखनऊ में मृतक अधिवक्ताओं के लंबित दावों का यथाशीघ्र भुगतान, जिलों में अधिवक्ताओं के चैंबर का निर्माण आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : सीएम योगी से मुलाकात करते विधिज्ञ परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंचा। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मधूसूदन त्रिपाठी के नेतृत्व में सीएम से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मौजूद पूर्व अध्यक्ष परेश मिश्र, पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह व पूर्व सह अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ हापुड़ी की घटना को उठाते हुए मुख्यमंत्री से एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई।

विज्ञापन



सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अपने मांगों में प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख तक का मुफ्त चिकित्सा बीमा, उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति, लखनऊ में मृतक अधिवक्ताओं के लंबित दावों का यथाशीघ्र भुगतान, जिलों में अधिवक्ताओं के चैंबर का निर्माण, अधिवक्ता व पत्रकार की मृत्यु पर एक समान धनराशि देने व 60 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 40 हजार अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई।


मधुसूदन त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से हापुड़ की घटना को ध्यान रखते हुए मांग किया कि पूरे प्रदेश की कचेहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए, ताकि कचेहरी परिसर या उसके आस पास कोई अप्रीय घटना घटित न हो सके। मधूसूदन त्रिपाठी द्वारा मांग पत्र को बार काउंसिल की आगामी सामान्य बैठक में रखकर उस पर विचार करने को कहा गया। वहीं मांगे पूरी न होने पर मुख्यमंत्री से पुन: मुलाकात की बात कही। हालांकि सीएम ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को यथाशीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें