फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सिराथू से ताल ठोक सकते हैं डिप्टी सीएम केशव मौर्य, करीबी को बनाया प्रभारी 

Sun, 09 Jan 2022 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिराथू विधानसभा से डिप्टी सीएम के चुनाव लड़ने की संभावना इसलिए भी ज्यादा है कि वह बीते कुछ माह से कौशांबी जिले में ज्यादा सक्रिय है। चुनाव आचार संहिता लगने के पूर्व आठ जनवरी को भी उन्होंने यहां मंझनपुर बस स्टेशन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अरुण अग्रवाल। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जनपद कौशाम्बी की सिराथू विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव में ताल ठोक सकते हैं। इसकी संभावना प्रबल हो गई है। उन्होंने अपने करीबी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण अग्रवाल को सिराथू विधानसभा का प्रभारी भी नियुक्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन

 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के विधानसभा चुनाव लड़ने के एलान के बाद अब चर्चा यही है कि वह चुनाव किस सीट से लड़ेंगे। उनके प्रयागराज उत्तरी, फाफामऊ और पड़ोसी जिले कौशांबी की सिराथू विधानसभा में से किसी एक सीट पर चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे है। इस बीच उनके एक करीबी एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरुण अग्रवाल को सिराथू विधानसभा का प्रभारी बना दिया गया है। ऐसे में उनके अब सिराथू विधानसभा से चुनाव लड़ने की संभावना बढ़ गई है।

काफी समय से कौशाम्बी में हैं सक्रिय
सिराथू विधानसभा से डिप्टी सीएम के चुनाव लड़ने की संभावना इसलिए भी ज्यादा है कि वह बीते कुछ माह से कौशांबी जिले में ज्यादा सक्रिय है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी अरुण अग्रवाल को सिराथू विधानसभा का प्रभारी बना दिया गया है। अरुण अग्रवाल को प्रभारी बनाए जाने से अब सियासी गलियारे में यही चर्चा है कि केशव मौर्य सिराथू विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

शहर उत्तरी और फाफामऊ पर भी नजर
किसी कारणवश वह सिराथू से चुनाव नहीं लड़ते हैं तो प्रयागराज की शहर उत्तरी विधानसभा या फिर फाफामऊ विधानसभा सीट से भाजपा उन्हें चुनाव लड़ा सकती है।  दूसरी ओर अरुण अग्रवाल को सिराथू का प्रभारी बनाए जाने की पुष्टि कौशांबी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने की है। जिलाध्यक्ष के मुताबिक डिप्टी सीएम चुनाव कहां से लड़ेंगे यह निर्णय पार्टी का संसदीय बोर्ड ही लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें