फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022 : प्रयागराज में चुनावी रथ, आज होगा सत्ता का संग्राम, युवाओं और महिलाओं से होगी चर्चा, नेताओं से पूछे जाएंगे सवाल

Thu, 16 Dec 2021 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

चुनावी रथ सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों में से नौ पर भाजपा और उसके सहयोगी दल का कब्जा है। दो सीट बसपा और एक सीट सपा के पास है। विधानसभा चुनाव को लेकर यहां सियासी माहौल गर्म होने लगा है। योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष से ज्यादा के कार्यकाल में कितना विकास हुआ? क्या आम लोग सरकार से खुश हैं?  युवा, महिलाएं और आम जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती हैं?

विज्ञापन


राजनीतिक दलों के नेताओं का क्या मानना है?  वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? ऐसे तमाम सवालों का जवाब  जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बृहस्पतिवार को प्रयागराज में होगा। आप भी अमर उजाला के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य ओर देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे।  

विज्ञापन

सत्ता के संग्राम में क्या होगा खास ?
चुनावी रथ सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे।  अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप बातों को रख सकेंगे। ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दें भी याद रहें। 

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
अमर उजाला अखबार और amarujala.com  पर आप कार्यक्रम लाइव भी देख सकेंगे।
सता का संग्राम से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।

कब और कहां होंगे कार्यक्रम 
सुबह नौ बजे चंद्रशेखर आजाद पार्क के पास चाय पर चर्चा
सुबह 11 बजे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में युवाओं से चर्चा 
दिन में एक बजे महिलाओं से चर्चा लेडीज क्लब, कंपनी बाग।
शाम चार बजे एग्लो बंगाली इंटर कालेज में राजनैतिक दलों के साथ चर्चा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें