Prayagraj News : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरदार पटेल मार्ग पर जलाए गए दीप।
- फोटो : प्रयागराज
उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव से इस लक्ष्य की ओर हमने बढ़ना शुरू कर दिया है । शताब्दी वर्ष तक इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर लेंगे। कहा कि स्वामी विवेकानंद की आध्यात्मिक शक्ति और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदान की प्रेरणा प्राप्त करने के लिए विवेकानंद चौराहे से सुभाष चौराहे तक दीप सेतु बनाया गया। स्वामी विवेकानंद ने शिकागो सम्मेलन में पूरी दुनिया को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का बोध कराया था।
Prayagraj News : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरदार पटेल मार्ग पर जलाए गए दीप।
- फोटो : प्रयागराज
सुभाष चंद्र बोस ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर देश वासियों में बलिदान और समर्पण का भाव भरा था। बलिदान का स्मरण बना रहे और देशभक्ति की ज्वाला जलती रहे, इसलिए यह दीप दान किया गया है ।इस अवसर पर प्रोफेसर राज बिहारी लाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान भारत माता की आरती भी की गई। इसमें मेयर अभिलाषा गुप्ता, महंत लक्ष्मी नारायण, मोहन जी टंडन, राकेश सेंगर, शैलेश पांडेय, डा. एमजे त्रिपाठी, डा. पीयूष आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में वंदे मातरम का सामूहिक गायन भी हुआ।
Prayagraj News : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरदार पटेल मार्ग पर जलाए गए दीप।
- फोटो : प्रयागराज
एसपी मार्ग बंद होने से सिविल लाइंस में रहा जाम
संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल मार्ग पर सुभाष चौराहा और विवेकानंद चौराहा से ट्रैफिक ब्लॉक कर दिए जाने से सिविल लाइंस क्षेत्र में जाम रहा। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। सरदार पटेल मार्ग के व्यापारियों को भी परेशानी हुई। क्योंकि रास्ता बंद हो जाने की वजह से उनकी दुकान तक ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे थे।