फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

up assembly election 2022 : सिराथू में डिप्टी सीएम केशव के खिलाफ सपा गठबंधन ने पल्लवी पटेल को उतारा, जानें क्या है सीट का समीकरण

Wed, 02 Feb 2022 09:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भारतीय जनता पार्टी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को गृहनगर सिराथू क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। डिप्टी सीएम के चुनावी समर में उतरने से सिराथू प्रदेश की हॉट सीटों में शामिल हो गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की हॉट सीट सिराथू से सपा गठबंधन से पल्लवी पटेल भाजपा प्रत्याशी एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने चुनाव लड़ेंगी। माना जा रहा है कि सपा ने सिराथू में जातिगत समीकरण साधने के लिए पल्लवी पर दांव लगाया है। पल्लवी के चुनावी समर में उतरने से टिकट की लाइन में लगे दर्जन भर सपाई दावेदारों में मायूसी है। इससे हाई प्रोफाइल सीट का सियासी समीकरण भी बदल गया है। 

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को गृहनगर सिराथू क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। डिप्टी सीएम के चुनावी समर में उतरने से सिराथू प्रदेश की हॉट सीटों में शामिल हो गई। डिप्टी सीएम के सामने प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी मजबूत चेहरे की तलाश में लग गई थी। इसे लेकर सपा के भीतर पखवाड़े भर से मंथन चल रहा था।

पल्लवी पटेल अपनी मां कृष्णा पटेल के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कई दावेदार थे मैदान मेंदरअसल, इस सीट से आनंद मोहन पटेल, कैलाश केसरवानी, विक्की साहू, दिलीप पटेल समेत पार्टी के दर्जनभर नेता टिकट मांग रहे थे। इधर हफ्ते भर से तो सिराथू के जातिगत समीकरण को देखते हुए आनंद मोहन पटेल, दिलीप पटेल व अपना दल (कमेरावादी) की मुखिया कृष्णा पटेल अथवा उनकी बेटी पल्लवी पटेल का नाम सुर्खियों में चल रहा था।

अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल - फोटो : amar ujala
सभी दावेदारों से मिले थे अखिलेशदावेदारों की लंबी फेहरिस्त के कारण सपा मुखिया अखिलेश यादव ने संभावित बगावत को देखते हुए सभी को राजधानी लखनऊ बुलाकर वार्ता की। मंगलवार को हुई वार्ता के दौरान अखिलेश ने संदेश दिया कि सिराथू सीट को हर हाल में जीतना है। इसके लिए पार्टी सोच-समझकर फैसला लेगी। लिहाजा, सभी दावेदार निष्ठा के साथ पार्टी के काम में लग जाएं।

2017 में शीतला प्रसाद चुने गए थे विधायक
अगले ही दिन बुधवार की सुबह पार्टी ने पल्लवी पटेल को अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया। बता दें कि 2017 के चुनाव में यहां भाजपा के शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल विधायक निर्वाचित हुए थे। इस बार पप्पू पटेल का टिकट कटने के साथ ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुए विवाद से पटेलों में नाराजगी है। सिराथू में संख्या के हिसाब से पटेल तीसरे बड़े वोटर हैं।
 
 
यहां पहले नंबर पर 60 हजार पासी व दूसरे पर 50 हजार मुस्लिम मतदाता है। इसे देखते हुए सपा ने पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा है। पार्टी का मानना है कि यादव-मुस्लिम के साथ पटेल के गठजोड़ से मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। इसी रणनीति के सहारे सपा सिराथू में सियासत की करवट बदलना चाहती है। 
विज्ञापन

सिराथू विधानसभा के जातिगत आंकड़े

पासी-60 हजार
मुस्लिम-50 हजार
पटेल-30 हजार
चमार-28 हजार
मौर्या-28 हजार
यादव-22 हजार
ब्राह्मण-25 हजार
पाल-18 हजार
वैश्य-30 हजार
धोबी-10 हजार
कोरी-08 हजार
प्रजापति-08 हजार
अन्य जाति-60 हजार

सिराथू सीट पर मतदाता
पुरुष मतदाता-2,01,791
महिला मतदाता-1,79,035
अन्य-                    12 
कुल मतदताता-3,80,838
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें