फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

up assembly election 2022 :  मंझनपुर क्षेत्र से चुनाव जीतकर पहली बार सदन पहुंचे थे हेमवती नंदन बहुगुणा

Tue, 18 Jan 2022 12:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आजादी के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में जिस सीट का नाम सिराथू कम मंझनपुर था, उसे वर्ष 1957 के दूसरे चुनाव में बदलकर मंझनपुर (सु.)-170 कर दिया गया।
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में दूसरा विधान सभा चुनाव 1957 में हुआ था। इस चुनाव में सिराथू कम मंझनपुर सीट का नाम बदल कर मंझनपुर (सु.)-170 कर दिया गया था। इसे दो सदस्यीय निवार्चन की श्रेणी में पहले की तरह ही बनाए रखा गया। कांग्रेस ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशियों के चेहरे बदल दिए थे।

विज्ञापन


पार्टी ने सामन्य वर्ग से हेमवती नंदन बहुगुणा और आरक्षित वर्ग से जवाहर लाल को मैदान में उतारा। चुनावी समर में उतरे पांच प्रत्याशिों के बीच रोचक मुकाबला हुआ। कांग्रेस और पीएसपी के बीच हुई सीधी लड़ाई में कांग्रेस अपनी दोनों सीट बरकार रखने में कामयाब रही।

आजादी के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में जिस सीट का नाम सिराथू कम मंझनपुर था, उसे वर्ष 1957 के दूसरे चुनाव में बदलकर मंझनपुर (सु.)-170 कर दिया गया।

पूर्ण बहुमत की सरकार के बाद भी अपेक्षित विकास कार्य न होने से नाराज दोआबा की जनता का मूड भांपकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों का चेहरा बदल दिया।  पीएसपी ने आरक्षित वर्ग से राम दुलारे और सामान्य वर्ग से भानु प्रताप सिंह को चुनावी समर में उतारा था। जबकि बीजेएस ने आरक्षित वर्ग से बालादीन पर दावं लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहुगुणा को करनी पड़ी थी खासी मशक्कत
गांधी परिवार के खास रहे बहुगुणा को जनता की नाराजगी दूर करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। चुनाव में विपक्षी दल ने पूरी ताकत लगा दी थी। तमाम मशक्कत के बाद आखिरकार बहुगुणा ने कांग्रेस का किला बरकार रखने में कामयाब हो गए।

च़ुनाव में बहुगुणा 33,731 मत और जवाहर लाल 28,998 मत पाकर प्रथम और द्वितीय विजेता बने। इस चुनाव में पीएसपी के भानु प्रताप सिंह को 14,047 और राम दुलारे को 18,175 वोट पाकर संतोष करना पड़ा। इसी तरह बीजेएस के नाथूराम को 9,575 मत ही हासिल हो सके थे।

68.38 फीसदी पड़े थे वोट
विधानसभा के दूसरे चुनाव में सिराथू और मंझनपुर को मिलाकर बने दो सदस्यीय निर्वाचन क्षेत्र मंझनपुर (सु.)-170 में मतदान का प्रतिशत 68.38 रहा। कुल मतदाता 1,52,850 में से 1,04,526 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अवैध मत का कोई प्राविधान न होने से सभी वैध मत माने गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें