Kaushambi : कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। साथ में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल।
- फोटो : Kaushambi
यूपी में भाजपा की फिर बनेगी सरकार - जेपी नड्डा
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नामांकन में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यूपी में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। जनता का आशीर्वाद पहले था और आगे भी बना रहेगा। केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के समर्पित नेता हैं।
इनके ऊपर जनता का आशीर्वाद है। पांच काल तक उप मुख्यमंत्री के रूप में इन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य किया है और सभी लोगों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया है। विधायक और सांसद के रूप में भी केशव ने अच्छा कार्य किया है।
यूपी में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा - केशव
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतेगी। भाजपा की फिर सरकार बनने जा रही है। सिराथू सहित कौशाम्बी की सभी तीनों सीटें गठबंधन सहित भाजपा जीतने जा रही है। उन्होंने आज एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है।