फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एसटीपी से नदी में छोड़ा जा रहा बिना शोधित पानी

विज्ञापन
नैनी।यमुना नदी में एसटीपी से गिराया जा रहा पानी
विज्ञापन
नैनी में स्थापित एसटीपी से बिना पानी शोधन किए ही यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है। स्थानीय पार्षद रणविजय सिंह डब्बू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना कि गंदा पानी यमुना में छोड़ा जा रहा है। जिस स्थान पर पानी छोड़ा जा रहा है उसके पांच सौ मीटर दूर ही संगम है। यहां माघ मेले में करोड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आएंगे। ऐेसे में उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि क्षेत्र में दो एसटीपी स्थापित है। इसमें एक की क्षमता 80 एमएलडी व एक की क्षमता 42 एमएलडी है। एक पुराने पुल के पास है जहां पूरे शहर का गंदा पानी शोधित होने के लिए आता है। 42 एमएलडी प्लांट में पूरे नैनी का गंदा पानी शोधित किया जाता है। बताया कि वह वर्ष 2023 से सदन में यह मुद्दा उठा रहे है। साथ ही उन्होंने इसे लेकर अधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधि और प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भी ज्ञापन दे चुके है। वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें