फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : इलाहाबाद विवि बीए के छात्र को पुलिस चौकी में ले जाकर पीटा, दो दरोगा सस्पेंड

Sat, 09 Apr 2022 09:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

सर्वेश मूल रूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है और इविवि से बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। उसने बताया कि शनिवार को 3.30 बजे के करीब लाइब्रेरी से निकलते वक्त विवि चौकी प्रभारी हर्षवीर सिंह, नाका चौकी प्रभारी सोहराब अहमद और एक अज्ञात सिपाही कॉलर पकड़कर उसे विवि चौकी में घसीट ले गए।
विज्ञापन
Prayagraj News : छात्र की पिटाई के विरोध में एसएसपी दफ्तर का घेराव करने पहुंचे छात्र। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए के छात्र सर्वेश यादव (19) को पुलिस चौकी में बंद कर पीटा गया। कर्नलगंज थाने के दो दरोगा उसे विवि परिसर से चौकी में घसीट ले गए और बेरहमी से पीटा। जानकारी पर अन्य छात्र भड़क उठे और उन्होंने पहले कर्नलगंज थाना और फिर एसएसपी आवास का घेराव कर दिया। कुछ घंटों बाद प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपी दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया गया।

विज्ञापन




सर्वेश मूल रूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है और इविवि से बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। उसने बताया कि शनिवार को 3.30 बजे के करीब लाइब्रेरी से निकलते वक्त विवि चौकी प्रभारी हर्षवीर सिंह, नाका चौकी प्रभारी सोहराब अहमद और एक अज्ञात सिपाही कॉलर पकड़कर उसे विवि चौकी में घसीट ले गए। इसके बाद बेरहमी से पीटा। फिर गालियां देते हुए भगा दिया।

विज्ञापन

Prayagraj News : छात्र की पिटाई के विरोध में प्रदर्शन करते साथी छात्र। - फोटो : प्रयागराज
पिटाई के विरोध में छात्रों ने किया था घेराव
मामले की जानकारी पर साथी छात्रों ने पहले कर्नलगंज और फिर एसएसपी आवास का घेराव कर दिया। अफसरों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर करीब दो घंटे बाद छात्र शांत हुए। उधर कुछ घंटों बाद दोनों दरोगाओं पर कार्रवाई कर दी गई।


प्रकरण के संबंध में एसपी सिटी से रिपोर्ट मांगी गई। प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए जाने पर दोनों चौकी प्रभारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। मैंने खुद भी पीड़ित छात्र से बात की है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें