फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पारुल विवि संग प्रयागराज के विश्वविद्यालयों ने किए दो समझौते

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पारुल विश्वविद्यालय, वडोदरा का भ्रमण किया। साथ में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय और प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पारुल विवि और प्रयागराज के दोनों विश्वविद्यालयों के बीच दो एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। राजर्षि टंडन मुक्त विवि के साथ संयुक्त शोध, संकाय आदान-प्रदान, संयुक्त पाठ्यक्रम, मुक्त शैक्षणिक संसाधन, एमओओसीएस और तकनीक साझा करने पर सहमति बनी। रज्जू भय्या विवि के साथ शोध, नवाचार, संकाय विकास, पाठ्यक्रम विकास, शिक्षण सामग्री आदान-प्रदान और सेमिनार-कार्यशाला में सहभागिता का ढांचा तय हुआ। दोनों एमओयू पांच वर्ष के लिए हैं।
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा प्रगतिशील समाज की सबसे मजबूत नींव है। संस्थानों के सहयोग से नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रो. विवेक सिंह, कर्नल विनय कुमार, प्रो. जेपी यादव और प्रो. दिनेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें