फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण सम्मेलन में शिरकत करने प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह

Sun, 05 Sep 2021 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। विधायक मेजा नीलम करवरिया ने लखनपुर में प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यूपी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ब्राह्मण सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रविवार को प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान जिले की सीमा के अलावा कई स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कई कार्यकर्ताओं के यहां रुककर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को जुट जाने का आह्वान किया।

 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। विधायक मेजा नीलम करवरिया ने लखनपुर में प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह का स्वागत किया। उनके साथ जितेंद्र शुक्ला, शैलश पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मेजारोड चौराहे पर भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ल उर्फ राजू भैया ने प्रदेश प्रभारी को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


इस दौरान प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से कुशलक्षेम पूछा। जयशंकर पांडेय, कामेश्वर प्रसाद पटेल, संदीप मिश्रा, बब्लू पटेल, अनिल यादव, ललकारी, हरिशंकर पटेल, रामजी गौड़, विनय शुक्ला, मांडवी शरण द्विवेदी, सुधाकर पांडेय, रमाशंकर निषाद, भीम पाठक, चैन सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, मेजारोड के पांती चौराहे पर भाजपा की वरिष्ठ नेता बीना मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनके साथ विश्वंभर नाथ पांडेय, विनीत शुक्ला, अंकित उपाध्याय सहित दर्जनों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें