जार्जटाउन में पार्टी कार्यालय के सामने भी लगाया पोस्टर
प्रयागराज। सपा कार्यकर्ताओं ने स्कूलों के विलय के विरोध में पोस्टर वार शुरू कर दिया है। संदीप विश्वकर्मा ने जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय के सामने पोस्टर लगाकर स्कूलों के विलय और शराब की दुकानें खोले जाने का विरोध किया।
छात्रसभा के तीन कार्यकर्ताओं को भेजा गया जेल
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर पर कालिख पोतने के मामले में समाजवादी छात्र सभा के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आयुष प्रियदर्शी, सद्दाम अंसारी और शिवा केसरवानी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
सपा का शिक्षा से दूर-दूर तक नाता नहीं है। सपा हमेशा माफिया राज की प्रशंसक रही है। समाजवादी पार्टी को सलाह है कि वह माफियाओं की ही साथी रहे और विद्यालयों के पूरे सुधार में बाधक न बने। - संजय गुप्ता, महानगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी