फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचवागढ़ी में दो दिन से बिजली नहीं होने से फूटा गुस्सा

Mon, 18 Sep 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में दो दिनों से बिजली कटौती तथा महीनों से लो वोल्टेज से बेहाल लोगों का धैर्य रविवार को टूट गया। नाराज लोगों ने केबल बदलने के लिए पहुंचे जेई तथा अन्य कर्मचारियों को घेर लिया तथा जमकर हंगामा किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। लोगों ने कर्मचारियों को केबल जोड़ने से रोक दिया। वे पहले नया ट्रांसफार्मर लाने की मांग कर रहे थे। विरोध बढ़ने पर मौके पर पहुंचे एसडीओ ने एक सप्ताह में नया ट्रांसफार्मर लग जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग लोग वापस हो गए और केबल जोड़ने का काम शुरू हुआ लेकिन देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी और लोग अंधेरे में रहे। इससे लोगों का गुस्सा बढ़ गया था और तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन


क्षेत्र में लो वोल्टेज तथा बिजली कटौती की समस्या महीनों से है। शनिवार की सुबह से लगातार बिजली गुल है। आई भी तो कुछ देर बाद फिर कट गई। इसके अलावा वोल्टेज भी बहुत लो रहा। इसकी वजह से लोग पानी के लिए भी भटकते रहे। लगातार शिकायतों के बाद दिन में तकरीबन एक बजे केबल बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन बिजली कर्मियों को देखने के बाद लोगों का धैर्य जवाब दे गया। इससे पहले लोग तहसील दिवस के साथ डीएम से भी शिकायत कर चुके हैं। बिजली विभाग के अफसरों की ओर से नया ट्रांसफार्मर लगाने का लगाने का लगातार आश्वासन दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इससे नाराज लोगों ने बिजली कर्मियों को काम करने से रोक दिया। उनका कहना था कि पहले नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। तभी वे केबल जोड़ने देंगे। लोगों ने जेई तथा कर्मचारियों को दो घंटे तक घेरे रखा। बवाल बढ़ता देख पुलिस भी बुला ली गई। एसडीओ के आश्वासन के बाद काम शुरू हुआ लेकिन देर रात तक बिजली नहीं आई थी। इससे क्षेत्र में तनाव बना हुआ था। उधर, रामबाग उपकेंद्र से जुड़े मुहल्लों में भी पिछले दो दिन से बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ओवरलोडिंग तथा स्थानीय फाल्ट की वजह से रामबाग, बाई का बाग, आजाद नगर, साउथ मलाका आदि मोहल्लों में पूरे दिन बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें