फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8000 किसानों के कर्ज माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ हजार किसानों का माफ हुआ ऋण, मिली हरी झंडी
विज्ञापन

-दूसरे चरण के लिए धन स्वीकृत, दो दिन बाद होगा वितरण
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिले के आठ हजार और किसानों का सरकार ने ऋण माफ कर दिया है। यह किसान दूसरे चरण के लिए चयनित किए गए थे। शासन ने इसके लिए 53 करोड़ का धन स्वीकृत कर दिया है। दो दिन बाद चयनित किसानों के खाते में रकम भेजी जाएगी।
विज्ञापन

पहले चरण में आठ हजार किसानों का ऋण माफ किया गया था। प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने ऋण मोचन प्रमाण पत्र किसानों को वितरित कर इसका शुभारंभ किया था। दूसरे चरण के लिए 8694 किसानों का ऋण माफी के लिए चयन किया गया था। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया था। इनके लिए 53 करोड़ की धनराशि शासन से स्वीकृत हो गई है। शनिवार शाम इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी गई। ऋण माफी के लिए धन स्वीकृत होते ही जिला प्रशासन ने प्रमाण पत्र देने की तैयारी शुरू कर दी है। तीनों उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे दूसरे चरण के किसानों का आधार कार्ड बैंकों से लिंक करवाएं। साथ ही उनकी सूची तैयार कर लें। जिस दिन प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा, उसके पहले सूची चस्पा करवा दी जाए। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि दूसरे चरण के लिए शासन से कर्ज माफी के लिए धन स्वीकृत हो चुका है। दो दिन बाद धन वितरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें