फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अनियंत्रित ट्रक रीवा राजमार्ग  की रेलिंग तोड़ 20 फिट नीचे शुआट्स परिसर में गिरा

Sat, 18 Nov 2023 12:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र निवासी विजय चौहान खुद का ट्रक चलाता है। जबलपुर से मक्का का दाना लादकर वह प्रयागराज के पीपर गांव जा रहा था। इसके साथ खलासी लक्ष्मण पुत्र बांके लाल निवासी तिवारी तालाब, पूरामुफ्ती भी था।
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक शुआट्स परिसर मे गिरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार देर रात मध्य प्रदेश की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर रीवा राजमार्ग की रेलिंग तोड़कर 20 फिट नीचे नैनी स्थित शुआट्स विश्वविद्यालय परिसर में जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन


कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र निवासी विजय चौहान खुद का ट्रक चलाता है। जबलपुर से मक्का का दाना लादकर वह प्रयागराज के पीपरगांव जा रहा था। इसके साथ खलासी लक्ष्मण पुत्र बांके लाल निवासी तिवारी तालाब पूरामुफ्ती भी था। नैनी में शुआट्स कॉलेज के सामने आगे चल रही गाड़ी का टायर फट गया। उसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया के ऊपर रेलिंग पार करते हुए शुआट्स विश्वविद्यालय परिसर में जा गिरा। घटना से आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें