फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर शास्त्री पुल की रेलिंग तोड़ 70 फीट नीचे गिरा, तीन जख्मी

Sun, 01 Nov 2020 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
शास्त्री पुल पर शुक्रवार की रात शहर से झूंसी होते हुए प्रतापगढ़ जा रहा बालू लदा डंपर बेकाबू होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए तकरीबन 70 फीट नीचे रेत में जा गिरा। हादसे में डंपर चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने जख्मी चालक व अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा इतना भीषण था कि डंपर के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन


डंपर चालक शाबिर अली (25) निवासी शिवरामपुर, पथरौली, चित्रकुट शुक्रवार की रात तकरीबन दो बजे साथी हीरालाल और छोटू के साथ बालू लादकर प्रतापगढ़ के लिए निकला था। शास्त्री पुल पर पहुंचते ही डंपर अचानक बेकाबू हो गया और रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुस गया। इसके बाद दूसरे लेन के लोहे के गार्डर और रेलिंग को तोड़ता हुआ तकरीबन 70 फीट नीचे गंगा की रेती में जा गिरा। पुलिस ने जख्मी चालक और उसके साथियों को एसआरएन में भर्ती कराया। 
   

एसएसपी भी पहुंचे मौके पर और किया निरीक्षण

एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी भी दोपहर तकरीबन एक बजे शास्त्री पुल पर पहुंचे और हादसा स्थल का निरीक्षण किया और झूंसी पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुल की एक लेन पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए जाने का भी निर्देश दिया। 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
शास्त्रीपुल पर शुक्रवार की रात रेलिंग तोड़कर नीचे गिरे ट्रक से क्षतिग्रस्त हुए पुल के हिस्से को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बैरिकेडिंग कर दी है। इसके बाद वहां आवागमन को बहाल कर दिया है। रविवार को एक्सपर्ट की टीम पहुंचकर नुकसान का जायजा लेगी और क्षतिग्रस्त हुए पुल के हिस्से की मरम्मत के लिए पूरा स्टीमेट तैयार करेगी। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रयागराज से वाराणसी जा रहा ट्र्क शुक्रवार की रात अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। इससे पुल के साइड का हिस्सा और रेलिंग भी पूरी तरह टूटकर नीचे की तरफ लटक रही है। हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता अजय गोयल ने कहा कि फिलहाल शास्त्री पुल पर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग करके आवागमन को बहाल किया गया है। रविवार को एक्सपर्ट की टीम वहां पहुंचकर क्षतिग्रस्त हिस्से का आकलन करेगी। उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

शास्त्रीपुल के आयलिंग और ग्रिसिंग भी शुरू हुई

शास्त्रीपुल की आयलिंग और ग्रिसिंग भी शुरू की गई है। शनिवार को वहां पिलर नंबर चार से यह काम शुरू हो गया है। आयलिंग और ग्रिसिंग का काम 36 नंबर पिलर तक चलेगा। यह महीने भर का काम है। लोक निर्माण के अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान कभी-कभी रूट भी वनवे कर दिया जाएगा। वैसे ये सामान्य प्रक्रिया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से यह काम हर वर्ष कराया जाता है। उसी की क्रम में इस वर्ष भी बारिश के बाद आयलिंग और ग्रिसिंग का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें