फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हाईवे पर बेकाबू कार घर में घुसी, कार चालक सहित तीन की मौत, तीन जख्मी

Wed, 01 Jan 2025 07:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कार जैसे ही हाईवे पर मनूकापूरा गांव के सामने पहुंचे वैसे ही गाड़ी चला रहे अभिनव पांडेय का स्टेयरिंग से नियंत्रण हट गया। कार सीधे सड़क के किनारे राजकुमार जायसवाल के घर में जा घुसी। घर से टकराने के बाद कार पलट गई। चीख पुकार सुन भारी संख्या में लोग जुट गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के मौके पर घूमने निकले चार युवकों की कार बुधवार दोपहर मेजा के मनूकापूरा गांंव में बेकाबू होकर एक घर में जा घुसी। इसमें कार सवार ममेरे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। जबकि मृतकों के एक दोस्त के साथ घर के बाहर खड़ी बालिका भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अष्टभुजा उर्फ अन्नू (22) मांडा के गरेथा का रहने वाला है। उसने बताया कि गांव का ही हिमांशु पांडेय (18) उसका दोस्त है। बुधवार सुबह हिमांशु की बुआ का लड़का अभिनव पांडेय (20) निवासी जेवनिया, मेजा कार लेकर आया था। इसके बाद वह तीनों एक अन्य दोस्त अमन चतुर्वेदी (25) को साथ लेकर घूमने निकल गए।

सभी औंता स्थित महाबीर मंदिर और फिर पहाड़ी महादेव दर्शन करने गए। दोपहर में तीन बजे के करीब वह घर लौटने लगे। कार अभिनव चला रहा था। मनूकापूरा गांव के सामने अचानक कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। इस दौरान धमाके जैसी आवाज आई और कार पलट गई।
विज्ञापन


घटना में चारों जख्मी हुए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने सभी को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि जिस घर में कार घुसी, वह राजकुमार जायसवाल का है। हादसे में उसकी बेटी पायल (12) भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जो घटना के वक्त घर के बाहर खड़ी थी। पुलिस ने सभी घायलों को पास के ही निजी अस्पताल भेजा। वहां हालत बिगड़ने पर एक-एक कर अभिनव, हिमांशु व अमन को रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं अष्टभुजा व पायल का इलाज चल रहा है। 

प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि अचानक कार अनियंत्रित हुई और फिर यह हादसा हुआ। पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कराया जाएगा। - विवेक चंद्र यादव, डीसीपी यमुना नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें