prayagraj news : accident in prayagraj
- फोटो : prayagraj
राजरूपपुर में शनिवार दोपहर सड़क हादसें में ठेकेदार प्रदीप कुमार त्रिवेदी (60) की मौत हो गई। घर लौटते वक्त उनकी बाइक में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौकेपर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मचरी भेजवा दिया है।
मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले प्रदीप ठेकेदारी करते थे। परिवार में पत्नी व बेटी है जिनके साथ वह लूकरगंज में रहते थे। वह इन दिनों झलवा में मकान बनवा रहे थे। शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब वह निर्माणाधीन मकान से ही लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही कार अचानक बेकाबू हो गई और उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। जानकारी पर परिजन और पुलिस भी आ गई। जांच पड़ताल के बाद शव को मर्चरी भेजवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाली कार के चालक का पता लगाया जा रहा है।