जनपद प्रतापगढ़ के नारायणपुर निवासी राम नेवाज, शंकर लाल, राम समुझ एवं अंश सरोज बृहस्पतिवार को कार से दहियावां नहर के पास से गुजर रहे थे। मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार से टकरा गई। हादसे में राम नेवाज (60) और उनके भाई शंकर लाल (40) की मौत हो गई है।
होलागढ़ के दहियावां नहर के पास बृहस्पतिवार को अनियंत्रित कार एक घर की दीवार से जा टकराईं। हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर प्रतापगढ़ से परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन
जनपद प्रतापगढ़ के नारायणपुर निवासी राम नेवाज, शंकर लाल, राम समुझ एवं अंश सरोज बृहस्पतिवार को कार से दहियावां नहर के पास से गुजर रहे थे। मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार से टकरा गई। हादसे में राम नेवाज (60) और उनके भाई शंकर लाल (40) की मौत हो गई है। कार में सवार राम नेवाज के बेटे राम समुझ अंश सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए।
आस पास के लोग इकट्ठे हो गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घर वालों को भी सूचना दी गई तो नारायणपुर से परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया था। होलागढ़ प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि घायलों की हालत चिंताजनक थी। उन्हें शहर भेजा जा रहा है।