मंसूराबाद क्षेत्र के पटेल नगर में अपना दल एस की मासिक बैठक में जुटे पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण
अपना दल (एस) की फाफामऊ विधानसभा की मासिक बैठक रविवार को पटेल नगर में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र पाल ने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि यदि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे तो आने वाले विधानसभा चुनाव में फाफामऊ से अपना दल एस का विधायक बनना तय है।
प्रदेश सचिव डॉ. डीपी पटेल ने सदस्यता अभियान को तेज करने और क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीति पर जोर दिया। अंत में पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बृजेश पटेल एवं संचालन शिव शंकर वर्मा ने किया। इस मौके पर धनराज पटेल, राजेंद्र सिंह पटेल, मो. जैद, शिव प्यारे पटेल, दिलवर, मुकेश सेन, वीरेंद्र कुमार, उमाशिव पटेल आदि रहे।