फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बेकाबू टैंकर ने मचाया कोहराम, अधिवक्ता समेत तीन को किया जख्मी,

Tue, 13 Sep 2022 01:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटना रात 9.30 बजे के करीब हुई। राजरूपपुर में सिंह मिष्ठान के पास एक तेल टैंकर तेज रफ्तार में जीटी रोड की ओर जा रहा था। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और टैंकर बेकाबू हो गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजरूपुर में सोमवार रात बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से अधिवक्ता समेत तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद वाहन छोड़कर आरोपी चालक भाग निकला तो लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन



घटना रात 9.30 बजे के करीब हुई। राजरूपपुर में सिंह मिष्ठान के पास एक तेल टैंकर तेज रफ्तार में जीटी रोड की ओर जा रहा था। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और टैंकर बेकाबू हो गया। अनियंत्रित हुए टैंकर ने बाइक से जा रहे अधिवक्ता रविकांत शुक्ला निवासी राजभवन गेस्ट हाउस के पास, राजरूपपुर समेत तीन राहगीरों को चपेट में ले लिया। इससे तीनों जख्मी हो गए। अधिवक्ता की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घेरा तो आरोपी चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला। जानकारी पर परिजन भी आ गए और उन्हें अस्पताल ले गए। उधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने राजरूपपुर चौकी के पास जमकर हंगामा किया। दरअसल हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता जुट गए। उधर टैंकर मालिक की पक्ष से भी कई लोग आ गए।
विज्ञापन



इनमें से ही खुद को किसान संगठन का नेता बनाने वाला एक व्यक्ति टैंकर छुड़वाकर ले जाना चाहता था और इसी को लेकर उसकी पहले वकीलों और फिर पुलिस से नोकझोंक हो गई। जिस पर धूमनगंज पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी शांति व्यवस्था में खलल डाल रहा था। उसे हिरासत में लेकर थाने भेजा गया है।  ब्यूरो 


तीन इंस्पेक्टर समेत 19 के कार्यक्षेत्र में बदलाव
हाल ही में प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने तीन समेत 19 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया। वजीउल्लाह खान को धूमनगंज, मनमोहन मिश्रा को करछना व अमरनाथ राय को कर्नलगंज का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। उधर, 12 एसआई को नई तैनाती दी गई है। अनिल भगत को मेहंदौरी, मुन्ना सिंह को अल्लापुर, मनीष कुमार सिंह को थार्नहिल, अर्चना चौबे को मीरापुर, विनय कुमार मिश्र को एनी बेसेंट चौकी प्रभारी बनाया गया है। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें