फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अंकल कहता था हत्यारोपी, रिश्तों का भी किया कत्ल, जांच में सामने आई बात

Thu, 19 Sep 2024 04:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जेल भेजे जाने से पहले आरोपी ने पूछताछ में कई बातें बताईं। बताया कि मृतक अकेले रहते थे और शराब पीने के भी आदी थे। घर में छोटे-मोटे काम के लिए वह अक्सर उसे बुला लिया करते थे। वह भी उन्हें अंकल कहता था। घर आने-जाने के दौरान कई बार उन्होंने उसे खाना भी खिलाया।
विज्ञापन
हत्या का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली में पूर्व रेलकर्मी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव (62) की बेरहमी से हत्या करने वाले बीए के छात्र ने रिश्तों का भी कत्ल किया। पूछताछ में उसने खुद बताया है कि वह मृतक को अंकल कहता था और वह भी उसे बेटे जैसा ही मानते थे। कई बार उसे खाना भी खिलाया था।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जेल भेजे जाने से पहले आरोपी ने पूछताछ में कई बातें बताईं। बताया कि मृतक अकेले रहते थे और शराब पीने के भी आदी थे। घर में छोटे-मोटे काम के लिए वह अक्सर उसे बुला लिया करते थे। वह भी उन्हें अंकल कहता था। घर आने-जाने के दौरान कई बार उन्होंने उसे खाना भी खिलाया। छोटे-मोटे काम के लिए दिए रुपयों में से कुछ बचता तो वह उसे दे देते थे। अक्सर घर में जाने के चलते ही उसे पता था कि वह अपना एटीएम कार्ड कहां रखते हैं। उसे लगा कि वह अगर एटीएम कार्ड चुरा ले तो उसका काम बन जाएगा। दरअसल बातों-बातों में ही एक दिन खुद उन्होंने उसे अपनी पासबुक दिखा दी थी और इसके बाद ही उसे पता चला था कि उनके खाते में 20 लाख रुपये हैं।

ऐसे में उसने एक दिन मौका पाकर एटीएम कार्ड चुरा लिया। एटीएम चुराने के बाद उसने ऑनलाइन शॉपिंग का प्रयास किया लेकिन इसका ओटीपी मृतक के मोबाइल पर जाने पर वह नाकाम रहा। इसके बाद 20 अगस्त की रात वह मोबाइल चोरी करने पहुंचा और तभी पकड़ने की कोशिश करने पर उन्हें दरवाजे से भिड़ा दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। उनके गले में जख्म भी हो गया। प्रभारी करेली राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी जेल भेज दिया गया है। उसके कब्जे से मृतक का डेबिट कार्ड समेत अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें